यह एनकाउंटर नहीं, ये.... भरत तिवारी के एनकाउंटर पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, करी दी ये बड़ी मांग

Bharat Tiwari Encounter: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे एनकाउंटर मानने से इनकार करते हुए पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया. साथ ही बिहार सरकार, गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई.

ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter
Bharat Tiwari Encounter
google news

Prashant Kishor on Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर भूचाल आया हुआ है. एक तरफ जहांसरकार इसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई बता रही है, वहीं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है. 'बिहार तक' को दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने साफ शब्दों में कहा कि भरत तिवारी का कोई एनकाउंटर नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने उनकी हत्या की है.