भरत तिवारी की अस्थि कलश लेकर महापंचायत में पहुंचे लोग, सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर

बिहार के पैतृक गांव में भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत बुलाई गई, जहां पीड़ित परिवार ने सिर्फ न्याय की मांग की. इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी वहां पहुंचे और उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला.

ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter Case Update
Bharat Tiwari Encounter Case Update
google news

बिहार में भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने वाले युवा भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पूरा गांव सदमे और आक्रोश में है. बुधवार को भरत तिवारी के पैतृक गांव में एक विशाल महापंचायत बुलाई गई, जिसमें पूरे गांव के लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए. इस महापंचायत की सबसे भावुक और चर्चा में रहने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी वहां पहुंचे.