Prashant Kishore Exclusive Interview: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद ही प्रशांत किशोर ने नितिन नबीन को दी बड़ी नसीहत!

Prashant Kishore Exclusive Interview: बांकीपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा, सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. जानिए बीजेपी के गढ़ में जीत के पीछे पीके ने कौन-से तीन कारण बताए, नितिन नबीन को क्या नसीहत दी, सम्राट चौधरी पर क्यों साधा निशाना और बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने क्या बड़ा दावा किया.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishore Interview
Prashant Kishore Interview
Google CTA

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है. जिस सीट पर 1995 से लगातार भाजपा जीतते आ रही थी, वहां उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए है और खुद 19324 वोट से जीत गए. चुनाव परिणाम आते ही प्रशांत किशोर ने मौजूदा सरकार पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. इसी बीच हमारे संवाददाता से खास बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं प्रशांत किशोर ने मौजूदा सरकार, सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष के बारे में क्या-कुछ कहा है.