'यह हादसा नहीं साजिश है, CBI जांच करा दीजिए', नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर बीमार पिता की गुहार
Prince Yadav Death Case: नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रिंस यादव की मौत के बाद परिवार ने इसे हादसा नहीं बल्कि साजिश बताया है. बीमार पिता ने हाथ जोड़कर CBI जांच की मांग की है, जबकि भाई रोशन आनंद ने भी बड़े आरोप लगाए हैं. जानिए प्रिंस यादव मौत मामले से जुड़ी पूरी कहानी, परिवार की गुहार और अब तक क्या-क्या सामने आया है.
ADVERTISEMENT

प्रिंस यादव की मौत पर बीमार पिता ने लगाई CBI जांच की गुहार
बिहार के रोशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, पूरा परिवार पूरी तरह टूट गया. इस बीच, बिस्तर पर गंभीर रूप से बीमार पड़े प्रिंस के लाचार पिता ने इस पूरी घटना को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपनी कांपती और टूटी आवाज में सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है.