Purnia Crime: पूर्णिया में रूह कंपा देने वाली वारदात, युवती को कमरे में नचवाया फिर 6 दरिंदों ने की हैवानियत!
Purnia Crime Newsबिहार के पूर्णिया में छह दरिंदों ने एक युवती को कमरे में बंधक बनाकर पहले उससे जबरन डांस करवाया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पांच फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.
ADVERTISEMENT

बिहार में दरिंदगी
Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप है कि आधा दर्जन युवकों ने पहले युवती को एक कमरे में बंधक बनाया, उससे जबरन डांस करवाया और फिर बारी-बारी से उसके साथ हैवानियत की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.