बेटी ने दूसरे समाज में की लव मैरिज, तो आहत पिता ने ढोल-बाजे के साथ निकाली जीते जी सांकेतिक अर्थी

बिहार के पूर्णिया में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने जीते जी अपनी बेटी का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और पूरे विधि-विधान से दाह संस्कार कर दिया. यह खौफनाक सामाजिक फैसला पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

इस दौर में भी समाज से जातिगत सोच और सामाजिक बंदिशों की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसकी एक बानगी बिहार के पूर्णिया जिले में देखने को मिली. जहां एक प्रेमी जोड़े का अंतरजातीय विवाह लड़की के परिजनों को इस कदर नागवार गुजरा कि आहत पिता ने अपनी ही जीवित बेटी का पुतला बनाया, ढोल-बाजे के साथ उसकी सांकेतिक अर्थी निकाली और पूरे गांव के सामने दाह संस्कार कर दिया. यह अजीबोगरीब और खौफनाक फैसला पूरे क्षेत्र में कौतूहल और बहस का विषय बन गया है.