9 साल के बेटे के सामने BPSC टीचर की हत्या, पति ने कहा- ‘आज सारा खेल खत्म कर दूंगा’, फिर सीने में मारी गोली
पूर्णिया में पति ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के दौरान BPSC शिक्षिका पत्नी शालिनी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के दौरान 9 साल का बेटा मौके पर मौजूद था और उसने पूरी घटना देखी. आरोपी पति घटना के बाद फरार है.
ADVERTISEMENT

पूर्णिया में रविवार की शाम एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया. जिसे 9 साल का एक मासूम शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान पति ने कथित तौर पर गुस्से में कहा- आज सारा खेल खत्म कर देते हैं. इसके कुछ ही देर बाद उसने पिस्टल निकाली और अपनी पत्नी के सीने में गोली मार दी.
