डेढ़ साल का प्यार, प्राइवेट फोटो से ब्लैकमेल... फिर ऐसे खुली शाहिद से राजा बने युवक की असली पहचान तो मचा हड़कंप
Purnia News: बिहार के पूर्णिया में एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से प्रेम संबंध बनाने का आरोप लगा है. युवती का दावा है कि डेढ़ साल तक वह खुद को हिंदू बताता रहा, लेकिन असली पहचान सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. अब पूरे मामले की जांच चल रही है.
ADVERTISEMENT

Purnia News (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे लोग 'लव जिहाद' का नाम दे रहे हैं. यहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसकी मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की. आरोपी युवक का नाम शाहिद खान बताया जा रहा है, जिसने युवती से दोस्ती करने के लिए अपना नाम 'राजा' बताया था.