PUSU Election: ABVP की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का को भेजे जा रहे न्यूड फोटो, रेप और जान से मारने की धमकी; साइबर थाने में FIR
PUSU Election 2026: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का को सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो, रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है. अनुष्का ने साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है. जानिए पूरा विवाद, अनुष्का का बयान और PUSU Election से जुड़ी ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

ABVP candidate Anushka threat
पटना यूनिवर्सिटी (PU) छात्र संघ चुनाव का माहौल गरमा गया है, लेकिन इसी बीच एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का को सोशल मीडिया पर अश्लील (Nude) फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. इस मामले को लेकर अनुष्का ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.