तेज प्रताप और अनुष्का विवाद पर पहली बार आया राबड़ी देवी का रिएक्शन, कहा कुछ ऐसा कि अब हो रही चर्चा

Rabri Devi on Tej Pratap: राबड़ी देवी ने तेज प्रताप यादव और अनुष्का की वायरल तस्वीर पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सत्ता पक्ष और मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

ADVERTISEMENT

राबड़ी देवी तेज प्रताप विवाद पर बयान देती हुईं आरजेडी बैठक में
राबड़ी देवी
Google CTA

Rabri Devi on Tej Pratap: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का की वायरल फोटो मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना नाम लिए सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी को बदनाम करने के लिए छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है. यह बयान उन्होंने पटना में आयोजित आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक के दौरान दिया, जहां संगठन को मजबूत करने और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. आइए जानते है तेज प्रताप विवाद में क्या कुछ कहा राबड़ी देवी ने...