Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर आया तेजस्वी यादव का बयान, NDRF-SDRF की अतिरिक्त टीमें भेजने की उठाई मांग
Raghopur Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. इस बीच राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताया और NDRF-SDRF की अतिरिक्त टीमें भेजने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलने की बात भी कही.
ADVERTISEMENT

राघोपुर में नाव हादसे पर आया तेजस्वी यादव बयान
Raghopur Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र के एक गांव में गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे. सभी नाव से लौट रहे थे, तभी गंगा नदी में अचानक नाव पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे के बाद विपक्ष के नेता और राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही, राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की अतिरिक्त टीमें तैनात करने की मांग की है.
