BJP विधायक राजकुमार सिंह को झटका, दिल्ली HC का दोष सिद्धि पर रोक से इनकार, विधायकी पर मंडराया संकट
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. हर्ष फायरिंग केस में दोष सिद्धि पर रोक से इनकार के बाद उनकी विधायकी पर कानूनी संकट गहरा गया है.
ADVERTISEMENT

Raju Kumar Singh
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से BJP विधायक राजू कुमार सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने हर्ष फायरिंग से जुड़े मामले में उनकी दोष सिद्धि पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
