बिहार पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत का ऐलान- आंदोलन के लिए दिल्ली पहुंचें लोग !
बेगूसराय में किसान नेता राकेश टिकैत ने वोट चोरी के आरोपों और SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया. उन्होंने 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में अपने समर्थकों के शामिल होने की बात कही. साथ ही बिहार में किसानों की जमीन, MSP और मंडियों के मुद्दे पर बड़े आंदोलन का ऐलान करने की बात कही.
ADVERTISEMENT

Rakesh Tikait on Delhi Protest
बिहार के बेगूसराय पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने वोट चोरी, चुनाव आयोग और किसानों की समस्याओं को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की. टिकैत ने आरोप लगाया कि वोट चोरी का फॉर्मूला बिहार से शुरू हुआ और बाद में इसे दूसरे राज्यों में भी अपनाया गया. राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में उनके संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे. उनके मुताबिक, वह दूसरे स्थान पर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे.
