रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम सम्राट की सौगात, पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर महीने 10 हजार रुपये
Raksha Bandhan 2026 पर CM सम्राट चौधरी ने बिहार की बेटियों के लिए 3 बड़ी योजनाओं का ऐलान किया. अभया ब्रिगेड को 4700 वाहन, पीएचडी छात्राओं को ₹10 हजार मासिक और स्टार्टअप के लिए ₹2 लाख तक की मदद मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary
रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बेटियों और बहनों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीन अहम पहलों की घोषणा की है. सरकार की इन योजनाओं में छात्राओं की सुरक्षा, उच्च शिक्षा और बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस किया गया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन योजनाओं की जानकारी साझा की. इनमें अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल, मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप और ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शामिल हैं.
