'औकात से ज्यादा मिला तो औकात भूल गए...', खान सर-रोशन आनंद विवाद पर रमांशु सर का बड़ा हमला!
Ramanshu Sir on Faizal Khan: पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद के बीच अब शिक्षक रमांशु सर ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने खान सर पर फॉल्स पब्लिसिटी, झूठे दावे, पीआर टीम के जरिए छवि बनाने और अन्य शिक्षकों को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं. जानिए 'बिहार तक' से बातचीत में रमांशु सर ने क्या-क्या कहा और कैसे इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया.
ADVERTISEMENT

Ramanshu Sir on Patna Coaching Controversy
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिक्षक महकमे में मची खलबली के बीच अब एक के बाद एक कई शिक्षक खान सर के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं. बिपिन सर और राकेश यादव सर के बाद अब प्रसिद्ध शिक्षक रमांशु सर ने खान सर पर बेहद तीखा हमला बोला है. 'बिहार तक' से खास बातचीत में रमांशु सर ने खान सर पर फॉल्स पब्लिसिटी करने, झूठ बोलने और खुद को सही साबित करने के लिए बाकी शिक्षकों को बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि खान सर हमसे डरते हैं और इस बार उनके पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है.