'फैजल खान टीचर नहीं, गुंडा हैं...' जेल से बाहर आते ही बिहार तक पर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो
Roshan Anand Interview: कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने 'बिहार तक' को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के अंदर भी उनकी हत्या की साजिश रची गई थी और इस पूरे मामले में खान सर पर गंभीर आरोप लगाए. उनके बयान के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया.
ADVERTISEMENT

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए कई गंभीर आरोप
Roshan Anand on Khan Sir: बिहार में जेल से बाहर आने के बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के रौशन आनंद सर ने 'बिहार तक' से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस इंटरव्यू में उन्होंने फैजल खान (खान सर) पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जेल के अंदर उनकी भी जान लेने की पूरी प्लानिंग कर ली गई थी. आपको बता दें कि रौशन आनंद के छोटे भाई की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई थी. इसके ये मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है.