'प्रशासन ने मेरा भाई छीन लिया...', पूरी तरह टूट गए रौशन सर, अब पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी से लगाई न्याय की गुहार
ज्ञानबिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सर ने अपने भाई प्रिंस की मौत के लिए पुलिस की एकतरफा व ढुलमुल कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया है.
ADVERTISEMENT

रौशन सर
बिहार के चर्चित शिक्षक और ज्ञानबिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सर अपने भाई प्रिंस की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं. पटना में अपने भाई की श्रद्धांजलि सभा के दौरान रौशन आनंद सर का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों की गलत और एकतरफा कार्रवाई की वजह से ही आज उनका भाई इस दुनिया में नहीं है. रौशन आनंद सर ने अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री (कार्यवाहक/डिप्टी सीएम) सम्राट चौधरी को अपना गार्जियन बताते हुए सीधे उनसे न्याय की गुहार लगाई है.