Reservation पर Rohini Acharya और Deepa Manjhi आमने-सामने, बोलीं- गरीबों को ज्ञान नहीं हक चाहिए
आरक्षण की समीक्षा के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य और दीपा मांझी आमने-सामने आ गई हैं. रोहिणी ने समीक्षा को गलत बताया, जबकि दीपा ने कहा- गरीबों और वंचितों को ज्ञान नहीं, उनका हक और हिस्सा चाहिए.
ADVERTISEMENT

Rohini Acharya Deepa Manjhi
बिहार में आरक्षण को लेकर सियासी बहस अब परिवारों के बीच भी दिखाई देने लगी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच आरक्षण के मुद्दे पर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बाद अब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और जीतन राम मांझी की बहू व इमामगंज विधायक दीपा मांझी आमने-सामने हैं. रोहिणी आचार्य ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा का विरोध किया, जिसके जवाब में दीपा मांझी ने कहा कि गरीबों और वंचितों को ज्ञान या उपदेश नहीं, बल्कि उनका हक और हिस्सा चाहिए.
