Jammu-Kashmir और Haryana के रिजल्ट ने बिहार में BJP को दे दिया बूस्टर डोज, दबाव में आएंगे चिराग-नीतीश!
Bihar Politics: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों ने बिहार की राजनीति के समीकरण को भी बदल दिया है. इन राज्यों में बीजेपी की कामयाबी से नीतीश और चिराग को अपनी स्थिति का आकलन करने की जरूरत पड़ेगी.
ADVERTISEMENT

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ने वाला है. 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी मैजिक अभी भी मजबूत है. बीजेपी के लिए यह जीत उत्साह बढ़ा देने वाली है. इसका असर बिहार में एनडीए गठबंधन की राजनीति पर भी पड़ेगा.