IPS Shobha Ohatkar: कौन हैं हंटर वाली मैडम शोभा ओहटकर? जिनके नाम से बिहार में कांप जाते थे बड़े-बड़े अपराधी

Who is Hunter Wali Madam Bihar Police: बिहार पुलिस के इतिहास में 'हंटर वाली मैडम' के नाम से मशहूर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शोभा ओहतकर का सफर बेहद चर्चा में रहा है. महज 22 साल की उम्र में आईपीएस बनने से लेकर अपराधियों के छक्के छुड़ाने और सेवाकाल के दौरान हुए बड़े विवादों तक, जानिए उनके करियर की पूरी स्टोरी.

ADVERTISEMENT

कौन हैं 'हंटर वाली मैडम' शोभा ओहतकर
कौन हैं 'हंटर वाली मैडम' शोभा ओहतकर
google news

IPS Shobha Ohatkar: बिहार पुलिस के इतिहास में कुछ ऐसे नाम दर्ज हैं जिनका जिक्र आज भी लोगों की जुबान पर आते ही अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का अहसास करा देता है. एक ऐसा ही नाम रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शोभा ओहतकर का है, जिनसे न केवल अपराधी बल्कि मातहत अफसर भी कांपते थे. अपनी बेहद सख्त कार्यशैली के कारण उन्हें 'हंटर वाली मैडम' के नाम से जाना जाने लगा. डीजी के पद से रिटायर होने वाली शोभा ओहतकर का करीब तीन दशकों का प्रशासनिक सफर उपलब्धियों और विवादों दोनों से भरा रहा है.