Rise & Fall 2 में काजल राघवानी की एंट्री, तेज प्रताप यादव के साथ दिखेगा सत्ता का हाई-वोल्टेज गेम
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है. शो में काजल रूलर्स और वर्कर्स के बीच चलने वाले पावर गेम का हिस्सा बनेंगी. तेज प्रताप यादव समेत कई चर्चित कंटेस्टेंट्स के साथ काजल की रणनीति और गेमप्ले पर सबकी नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी अब फिल्मों के पर्दे से निकलकर रियलिटी शो की दुनिया में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं. काजल राघवानी जल्द ही हाई-स्टेक्स रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आएंगी. शो के मेकर्स ने काजल की एंट्री का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिक गई है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की यह चर्चित एक्ट्रेस सत्ता के इस खेल में किस तरह की रणनीति अपनाती हैं.
