Rise & Fall 2 से लौटे तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, बोले- 'सबसे बेस्ट कैरेक्टर तो हम ही थे'
रियलिटी शो Rise & Fall 2 से जुड़े एक बातचीत के वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने किरदार और शो में अपनी मौजूदगी को लेकर आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद शो चले या न चले, वह चाहते हैं कि शो आगे बढ़े.
ADVERTISEMENT

Rise & Fall 2
बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरों में शामिल तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो Rise & Fall 2 को लेकर भी चर्चा में हैं. पटना पहुंचे तेज प्रताप ने अपने अंदाज में अपनी लोकप्रियता और शो में अपनी भूमिका पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि शो में सबसे बेस्ट कैरेक्टर किसका लगा, तो तेज प्रताप ने बिना देर किए अपना नाम लिया. उन्होंने कहा कि वहां सबसे यूनिक कैरेक्टर वही थे. बातचीत के दौरान तेज प्रताप से पूछा गया कि शो में उन्हें सबसे अच्छा कैरेक्टर किसका लगा. इस पर उन्होंने कहा कि वहां सबसे बेस्ट और यूनिक कैरेक्टर वह खुद थे.
