2.5 करोड़ की कारें, 61 प्लॉट और 5 कंपनियां...कौन है रिशु श्री जिसने 13 सालों में खड़ा किया साम्राज्य? जानें उसकी पूरी कुंडली
Rishu Shri News: बिहार में चर्चित कारोबारी रिशु श्री इन दिनों ED और स्पेशल विजिलेंस यूनिट की जांच के केंद्र में हैं. खगड़िया के एक सामान्य परिवार से निकलकर NIT पटना के छात्र रहे रिशु श्री ने महज 13 वर्षों में करोड़ों की संपत्ति, 5 कंपनियां, लग्जरी कारों का बेड़ा और सरकारी टेंडरों का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया. जानिए रिशु श्री की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Rishu Shri News
बिहार के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, और वह नाम है रिशु श्री. स्पेशल विजिलेंस यूनिट और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में जो खुलासे हुए हैं, उसने पूरे तंत्र को हिलाकर रख दिया है. कभी एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाला खगड़िया का यह युवक महज 13 सालों के भीतर करोड़ों की अकूत संपत्ति और सरकारी टेंडरों के एक कथित बड़े नेटवर्क का बेताज बादशाह बन बैठा. आज वह जांच एजेंसियों के सबसे बड़े निशाने पर है. आइए विस्तार से जानते है कौन है यह शख्स और कैसे फैलाया अपना साम्राज्य?