RJD MLA बोगो सिंह को बड़ी राहत, हत्या के प्रयास के केस में बरी, 12 साल बाद कोर्ट का फैसला

बेगूसराय के मटिहानी से RJD विधायक बोगो सिंह को 12 साल पुराने हत्या के प्रयास, उपद्रव और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट से राहत मिलने के बाद बोगो सिंह ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया.

ADVERTISEMENT

Bogo Singh
Bogo Singh
Google CTA

बेगूसराय के मटिहानी से राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह हत्या के प्रयास, उपद्वव फैलाने और हंगामा करने के मामले में न्यायालय से आज बरी हो गए. 12 साल चले लंबे मुकदमे के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायालय से राजद विधायक बोगो सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.