RJD के विधायक मुकेश रौशन को यूपी से मिल रही धमकी, पहले टिकट की टेंशन,अब चर्चा में हैं मुकेश रौशन
मुकेश रौशन महुआ सीट को लेकर चिंता में है . इस बात पर प्रश्न चिन्ह है कि 2025 में पार्टी (RJD) उन्हें टिकट देगी भी या नहीं. इस बीच अब फोन पर मिली धमकी से वो और ज्यादा परेशान हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

Mukesh Roushan: सोमवार शाम 6:00 बजे के करीब आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के फौन की घंटी बजती है. दो से तीन बार कॉल आता है. और फौन उठाते ही मिलती है जान से मारने की धमकी. इसके साथ ही उनके ऑफिस को आग से जलाने की भी धमकी दी गई है. ये घटना उस वक्त पेश आई है जब मुकेश रौशन अपनी महुआ सीट को लेकर पहले से काफी परेशान चल रहे है. उनकी परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में वो मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रो पड़े थे.