जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी के इमामगंज से चुनाव लड़ने की चर्चा पर RJD सांसद ने ले ली चुटकी

Bihar by-election: बिहार उपचुनाव में जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा के बीच औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि 'ये परिवादवाद नहीं है'.

ADVERTISEMENT

Jitan Ram Manjhi's daughter-in-law Deepa Manjhi
Jitan Ram Manjhi's daughter-in-law Deepa Manjhi
Google CTA

Bihar by-election: बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है. बेलागंज, तरारी, रामगढ़ और इमामगंज में 13 नवंबर को वोटिंग होगी. इन चार सीटों में एक सीट जीतन राम मांझी के खाते में दी गई है. इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी किसे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(HAM) का कैंडिडेट बनाते हैं इसपर पेंच फंसा हैं. चर्चा है कि जीतन राम मांझी अपनी बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बना सकते हैं. अब इसपर आरजेडी ने चुटकी ली है और मांझी पर परिवारवाद के आरोप लगाए हैं.