बिहार में RJD के अंदर बड़े फेरबदल की तैयारी: बदला जाएगा प्रदेश अध्यक्ष, रेस में तेजस्वी यादव के पसंदीदा ये 3 नाम सबसे आगे
बिहार में करारी हार के बाद RJD के अंदर बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है, जिसके तहत जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है. इस महत्वपूर्ण पद की रेस में तेजस्वी यादव के करीबी कुमार सर्वजीत, आलोक मेहता और सुधाकर सिंह के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब बड़े संगठनात्मक बदलाव की दहलीज पर खड़ी है. चुनावी झटके से उबरने और संगठन में नई जान फूंकने के लिए पार्टी आलाकमान जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है. सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि वर्तमान संगठनात्मक ढांचे को बदलते हुए तेजस्वी यादव जल्द ही किसी नए चेहरे को बिहार की कमान सौंप सकते हैं.