बिहार में दरक रहा है आरजेडी का 'MY समीकरण'! विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से बड़े संकेत

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की मानें, तो बिहार विधानसभा उपचुनाव की जीत-हार से आरजेडी के पारंपरिक वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. आरजेडी का वोट बैंक एकजुट है और वो 2025 में फिर से नहीं नीतीश के नारे पर वोट करेगा.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
google news

Bihar News: बिहार विधानसभा की चार सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चारों सीटों पर महागठबंधन की हार हो गई. तीन सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार की हार हुई थी. आरजेडी के उम्मीदवारों की उन सीटों पर हार हुई है जहां लोकसभा के चुनाव में पार्टी को ज्यादा वोट मिले थे. रामगढ़ की सीट पर सुधाकर सिंह ने लोकसभा चुनाव में ज्यादा मत मिला लेकिन वहीं उनके भाई जब उपचुनाव लड़ने के लिए आए तो वो तीसरे नंबर पर रहे. ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि, क्या मुस्लिम और यादव वोट राष्ट्रीय जनता दल से छिटक तो नहीं रहा है.