सारण MLC चुनाव से पहले RLM का बड़ा एक्शन, राम पुकार सिन्हा 6 साल के लिए सस्पेंड... अब तीन विधायकों पर क्या होगा?
RAM Pukar Sinha Suspended : बिहार में सारण शिक्षक निर्वाचन सीट के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में विवाद गहरा गया है. पार्टी ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राम पुकार सिन्हा को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है, जिससे अब पार्टी के तीन बागी विधायकों पर भी तलवार लटक गई है.
ADVERTISEMENT

RAM Pukar Sinha Suspended
RLM Suspended RAM Pukar Sinha: बिहार में सारण शिक्षक निर्वाचन सीट के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के भीतर घमासान मचा हुआ है. इस बीच अब पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. इसके बाद उनहे खिलाफ यह कार्रवाई की गई. एनडीए ने इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के आनंद पुष्कर को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है, लेकिन पार्टी के ही भीतर उठे विरोध के सुरों ने नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
