पप्पू यादव को अब रॉकेट लॉन्चर भी नहीं उड़ा पाएगा, दोस्त ने दी बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर

लैंड क्रूजर में बैठने से पहले पप्पू यादव ने सीधे शब्दों में कह दिया कि इस बुलेट प्रूफ कार में कोई रॉकेट लांचर भी मारे तो असर नहीं होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग सेे कथित तौर पर मिल रही थी धमकियां.

point

पप्पू यादव ने कहा- भले सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान न दे, लेकिन मेरे दोस्त खड़ें हैं.

दिग्गज नेता और पूर्णिया के सांसद को लगातार धमकी मिल रही थी, लेकिन अब पप्पू यादव के लिए राहत की खबर सामने आई है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सुरक्षा मानकों के मद्देनजर पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट दे दिया. यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची.