रोहिणी आचार्य ने किडनी को लेकर फिर खोला मोर्चा, खराब गले के साथ फोन पर खूब सुनाया, देखें वीडियो
लालू परिवार में चल रहे विवाद के बीच रोहिणी आचार्य ने किडनी को लेकर नया मोर्चा खोल दिया है. रोहिणी ने फोन पर वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी को खूब जमकर सुनाया है और साथ ही इसका वीडियो भी शेयर किया है. जानें कन्हैया भेलारी की टिप्पणी क्या थी और रोहिणी ने क्या-कुछ जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT

रोहिणी आचार्य ने फिर खोला मोर्चा
बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद लालू परिवार में मचा घमासान अब पूरी तरह सार्वजनिक हो गया है. चुनाव के नतीजे आने के बाद ही रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और परिवार से नाता तोड़ लिया. अब रोहिणी ने फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए किडनी विवाद में तीखा बयान दिया है. उन्होंने बिहार के वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी को फोन कर जमकर खड़ी-खोटी सुनाई है और इसका वीडियो खुद शेयर भी किया है. आइए जानते है क्या है ताजा विवाद और कन्हैया भेलारी की कैसे हुई इस मामले में एंट्री.