तेजस्वी से अनबन के बीच मामा साधु यादव के घर पहुंचीं रोहिणी, छपरा से चुनाव लड़ाने का बड़ा दावा!

सिंगापुर से पटना लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बरसों बाद अपने मामा साधु यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. साधु यादव ने दावा किया कि रोहिणी छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

सिंगापुर से पटना लौटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. भाई तेजस्वी यादव के साथ कथित नाराजगी की खबरों के बीच रोहिणी आचार्य देर रात अचानक अपने मामा और पूर्व सांसद साधु यादव के पटना स्थित आवास पहुंचीं. वर्षों की राजनीतिक और पारिवारिक दूरी के बाद लालू परिवार के किसी सदस्य का साधु यादव के घर पहुंचना बिहार की सियासत में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है.