रोहतास: पति बना प्यार में रोड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, फिर रची बड़ी साजिश

Rohtas Murder Case: बिहार के रोहतास में प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतारकर नहर में फेंक दिया गया. डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानिए रोहतास हत्याकांड की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bihar Crime News
Bihar Crime News
Google CTA

बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा रखा है. यहां पहले से शादीशुदा और 3 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कांड किया है, जिसने जान हर कोई चौंक जा रहा है. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की गड़ासे से हत्या कर दी. फिर मामला दबाने के लिए अपने पति के लाश से सारे कपड़े उतार दिए और नहर में फेंक दिया. हालांकि उन दोनों का यह प्लान पूरी तरह सक्सेस नहीं हुआ और दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.