पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद को मिली जमानत, जेल से निकलकर भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Roshan Anand Bail News: पटना के चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज-ज्ञान बिंदु विवाद में जेल में बंद रोशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है. इसी बीच नेपाल में उनके भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो गई थी. अब रोशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

भाई की मौत के बीच रोशन आनंद को मिली बड़ी राहत.
Roshan Anand Bail: पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वे आज अपने गृह जिले सहरसा के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. आपको बता दें कि रविवार को रोशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनकी मौत की खबर के बाद से पूरे परिवार सहित छात्रों के बीच गम का माहौल है.