फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई...' जेल से निकलते ही रोशन आनंद का बड़ा आरोप
ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद को जमानत मिलने के बाद बिहार का चर्चित कोचिंग विवाद नया मोड़ ले चुका है. जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. अब इस बयान से मामले में नया मोड़ आ गया है.
ADVERTISEMENT

जेल से बाहर आते ही फूटा रोशन आनंद का गुस्सा
Roshan Anand on Khan Sir: बिहार के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर (फैजल खान) एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गए हैं. जेल से बाहर आते ही रोशन आनंद ने खान सर पर बेहद संगीन और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. रोशन आनंद ने सीधे तौर पर कहा है कि उनके भाई की हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि खान सर यानी फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर एस प्रसाद का हाथ है. रौशन सर ने कहा कि उनका नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे भाई मार दिया गया है और आज मेरे समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और इंसाफ के लिए लड़ना होगा.