'आप शिक्षक हैं, अपराधी नहीं...' रौशन आनंद के वकील रमाकांत ने बताया कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ? दोनों पक्षों को क्या दी गई नसीहत

Roshan Anand bail: पटना के चर्चित खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद में जेल में बंद रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है. सुनवाई के दौरान जज ने दोनों पक्षों को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षक बनकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें, आपराधिक मानसिकता से दूर रहें. वहीं अब जमानत के बाद रौशन आनंद सहरसा में अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

ADVERTISEMENT

ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से मिली जमानत
ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से मिली जमानत
google news

Khan Sir vs Roshan Anand: पटना में खान सर कोचिंग विवाद में फंसे ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद को काेर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद से उनकी सुनवाई लगातार टल रही थी, लेकिन सोमवार को अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया. जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद सीधे सहरसा के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस बीच अब उनके वकील रमाकांत शर्मा ने मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि कोर्ट रूम के अंदर क्या हुआ और कैसे रौशन आनंद को जमानत मिली.