रोशन आनंद के गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब... प्रिंस यादव की मौत के बाद धमशैना में दिखा भावुक कर देने वाला नजारा

Roshan Anand News: पटना के चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद जमानत मिलने के बाद अपने पैतृक गांव धमशैना पहुंचे. छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद गांव में मातम पसरा है. रोशन आनंद के पहुंचते ही समर्थकों और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

ADVERTISEMENT

रोशन आनंद के गांव पहुंचते ही उमड़ पड़ा जनसैलाब
रोशन आनंद के गांव पहुंचते ही उमड़ पड़ा जनसैलाब
google news

Prince Yadav Death: ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद साेमवार को जेल से जमानत मिलने के बाद अपने पैतृक गांव धमशैना पहुंचे. इस दौरान रोशन आनंद के गांव पहुंचने पर उनको सांत्वना देने के लिए भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया. हर तरफ लोग रोशन आनंद सर के समर्थन में खड़े नजर आए और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी भी करते दिखे. रोशन आनंद सर अपने छोटे भाई की असमय मौत के बाद अपने घर लौटे हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में इस समय भावुक माहौल बना हुआ है.