'खान कर रहा है साजिश...', पटना कोचिंग विवाद में हिरासत में लिए गए रौशन आनंद का फूटा गुस्सा, दी सफाई

Roshan Anand on Khan Sir Coaching Attack: पटना कोचिंग विवाद में बड़ा मोड़! खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. जानिए बिहार पुलिस रिजल्ट विवाद, गोलीबारी के दावों पर सफाई, पुलिस जांच, CCTV फुटेज और FSL जांच से जुड़े सभी बड़े अपडेट.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Coaching Case Update
Khan Sir Coaching Case Update
google news

बिहार की राजधानी पटना के शिक्षा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुई तोड़फोड़ और हमले के मामले में पुलिस ने एक और बड़े कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर और शिक्षक रौशन आनंद को हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद रौशन आनंद का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर खान सर पर खुद को और अपने संस्थान को फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से ही पटना के मुसल्लहपुर हाट और आसपास के कोचिंग इलाकों में भारी तनाव का माहौल देखा जा रहा है.