बिहार का 'एपस्टीन': सहरसा में ईंट भट्ठा मालिक की दरिंदगी, रात में केबिन में बुलाकर बच्चियों से कराता था डांस, विरोध पर मां को मारी गोली

Bihar crime news: बिहार के सहरसा में ईंट भट्ठा मालिक पर नाबालिग बच्चियों के शोषण का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानिए पूरा मामला, पुलिस जांच और कैसे सामने आई यह घटना.

ADVERTISEMENT

Bihar crime news
पुलिस की गिरफ्त में चुन्ना मियां
google news

अमेरिका के कुख्यात अपराधी जेफ्री एपस्टीन की कहानी तो आपने सुनी होगी, जिसने अपने रसूख के दम पर मासूम लड़कियों की जिंदगी तबाह कर दी थी. बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसा ही दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे 'बिहार का एपस्टीन केस' कहा जा सकता है. यहां एक ईंट भट्ठा मालिक ओवेश करनी उर्फ चुन्ना मुखिया पर असम से आए मजदूर परिवारों की नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने छापेमारी कर सात नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है और मुख्य आरोपी चुन्ना मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है.