बिहार: मटन का वादा कर प्लेट में परोसा चिकन, नाराज बारातियों ने काटा हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल
Saharsa Marriage Fight Viral Video: बिहार के सहरसा में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब खाने के मेन्यू को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. मटन की जगह चिकन परोसने का आरोप लगते ही बारात में जमकर मारपीट हुई. कई लोग घायल हुए और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

सहरसा में निकाह के दौरान खाने को लेकर हुए हुआ भयंकर बवाल
Saharsa Wedding Menu Controversy: बिहार के सहरसा में एक शादी में खाने को लेकर जमकर बावाल हो गया. मामला महषी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले राजनपुर गांव का है. यहां गुरुवार काे राजनपुर गांव में सिमरी बख्तियारपुर से बारात आई. करीब 3:00 बजे निकाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं. दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पक्षों के लोग बेहद खुश थे. रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों के लिए दावत का प्रबंध शुरू हुआ. लेकिन जैसे ही बाराती भोजन करने के लिए पंडाल में बैठे तो यहां एक बड़े विवाद की शुरुआत हो गई. दरअसल, शादी में मेहमानों को परोसे गए खाने के मेन्यू में बदलाव हो गया. इसी से नाराज बारातियों ने शादी समारोह में जमकर हंगामा कर दिया.
