समस्तीपुर: NH-28 पर शराब से भरी कार पलटी, पुलिस पहुंची तो दिखा ऐसा मंजर की रह गई हैरान!
बिहार के समस्तीपुर में एनएच 28 पर दर्दनाक हादसे के बाद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. हादसे में पलटी कार से शराब की बदबू आई, तो ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई. पुलिस के पहुंचने से पहले कार खाली हो गई.
ADVERTISEMENT

राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे 28 (NH 28) पर पगड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस हादसे के बाद वहां जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. कार पलटने के बाद उसमें मौजूद शराब को लूटने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते चंद मिनटों में कार में भरा शराब का पूरा स्टॉक साफ हो गया और यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
