समस्तीपुर: भरी पंचायत में देवर ने भाभी की मांग में भरा सिंदूर, पति के सामने हुई शादी और फिर शुरू हुआ खूनी खेल!

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपने ही गांव के देवर से प्यार हो गया. मामला पंचायत तक पहुँचा, जहाँ पति की मौजूदगी में ही देवर ने भाभी की मांग भर दी. लेकिन इस शादी के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

ADVERTISEMENT

समस्तीपुर वायरल वीडियो
समस्तीपुर वायरल वीडियो
google news

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के चकौती गांव में एक अनोखी और विवादित शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी (रिश्ते में देवर) के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया. हालांकि, इस फैसले के बाद गांव में भारी बवाल हो गया और मारपीट में 5 लोग घायल हो गए.