समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों ने दी सफाई, कैमरे पर कही ये बातें!

Samastipur Viral Video News: बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने कैमरे के सामने अपनी सफाई देते हुए दावा किया कि उन्होंने केवल रास्ते में मिले लड़कों और लड़की से नाम-पता पूछा था और कोई गलत काम नहीं किया. जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Samastipur News Update
Samastipur News Update
Google CTA

बिहार के जमुई की घटना के बाद अब समस्तीपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ सरेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यह वायरल वीडियो 15 सितंबर का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन शुरू किया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. अब इन आरोपियों का कबूलनामा भी सामने आया है, जिसमें इनलोगों ने अजीबोगरीब तर्क दिए है.