'मेरे साथ ये 6 साल से रिलेशनशिप में है...' जयमाला के दौरान स्टेज पर पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर उसके साथ ये क्या हो गया

Bride Jaymala Viral Video: समस्तीपुर में एक शादी उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब जयमाला स्टेज पर दूल्हे की कथित प्रेमिका पहुंच गई. खुद को उसकी असली पत्नी बताने वाली महिला ने सबके सामने ऐसा खुलासा किया कि शादी रुक गई. इसके बाद मंडप में जमकर हंगामा, मारपीट और चप्पलों की बरसात होने लगी.

ADVERTISEMENT

Samastipur News
Samastipur News
google news

Samastipur Viral Wedding: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक शादी समारोह उस वक्त रणभूमि बन गया जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हे की पुरानी प्रेमिका (जो खुद को उसकी असली पत्नी बता रही है) अचानक पहुंच गई. इसके बाद जो हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.