समस्तीपुर: अपने ही भतीजे पर आया 5 बच्चों की मां का दिल, फिर पंचायत ने जबरन भरवाई मांग, वीडियो वायरल
Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में पंचायत के एक फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि गांव वालों ने दबाव बनाकर शादीशुदा भतीजे की उसकी सगी चाची से शादी करवा दी. पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Samastipur News
Samastipur Chachi Bhatija Marriage News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने का मामला सामने आया है. मामला हसनपुर इलाके का है. आरोप है कि यहां एक पंचायत ने कानून को ताक पर रखकर अजीबोगरीब फैसला सुना दिया. दरअसल, आरोप है कि यहां लोगों ने मिलकर एक शादीशुदा भतीजे की उसकी ही सगी चाची और पांच बच्चों की मां से जबरदस्ती शादी करवा दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या है ये पूरा मामला, आखिर क्यों पंचायत ने भतीजे की चाची से शादी करवाई. चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...
