बांकीपुर में BJP की हार और प्रशांत किशोर की जीत पर बोले सीएम सम्राट 'हमसे कोई गलती हुई'

बांकीपुर सीट पर BJP की हार को लेकर Samrat Chaudhary ने कहा कि यह समीक्षा का विषय है और संभव है कि पार्टी से कोई गलती हुई हो.

ADVERTISEMENT

samrat chaudhary on bankipur seat
samrat chaudhary on bankipur seat
Google CTA

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की हार को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं. इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का प्रभाव रहा है और यह पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन से भी जुड़ी रही है. ऐसे में बांकीपुर में मिली हार को लेकर जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे समीक्षा का विषय बताया. सम्राट चौधरी ने कहा कि चुनाव में समय और परिस्थिति के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं और यह संभव है कि पार्टी से किसी तरह की गलती हुई हो. उन्होंने कहा कि जनता सर्वोच्च है और अगर जनता को पार्टी का कोई फैसला पसंद नहीं आया होगा तो उसकी वजह से चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकता है.