बिहार में CM सम्राट चौधरी ने मुस्लिम टोपी से किया इनकार तो अब JDU नेता सैयद अफजल अब्बास ने ऐसे किया उनका अभिनंदन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस घटना का असर दिख रहा है, जहां जेडीयू नेता सैयद अफजल अब्बास ने उन्हें टोपी के बजाय भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया.

ADVERTISEMENT

सैयद अफजल अब्बास ने भगवा गमछे से किया सीएम का अभिनंदन
सैयद अफजल अब्बास ने भगवा गमछे से किया सीएम का अभिनंदन
google news

Samrat Chaudhary cap controversy: बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कामकाज संभाल लिया है. इस बीच उनका जनता दरबार में एक मुस्लिम बुजुर्ग के हाथों मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार करने का मामला चर्चाओं में है. इस घटना का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. इस घटना के बाद शनिवार को जनता दल यूनाइटेड नेता सैयद अफजल अब्बास सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उन्हें मुस्लिम टोपी देने के बजाय भगवा रंग का गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया.