सम्राट चौधरी की फिसली जुबान: मंच से दे दी गलत जानकारी, कहा- 'सम्राट अशोक की गौतम बुद्ध से हुई थी मुलाकात'

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में ऐतिहासिक रूप से गलत जानकारी देते हुए दावा किया कि सम्राट अशोक की मुलाकात भगवान गौतम बुद्ध से हुई थी. हकीकत में बुद्ध का महापरिनिर्वाण सम्राट अशोक के शासनकाल से लगभग 200-300 साल पहले ही हो चुका था जिससे यह मुलाकात संभव नहीं है.

ADVERTISEMENT

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
google news

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी अपनी एक ऐतिहासिक भूल को लेकर चर्चा में हैं. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक और भगवान गौतम बुद्ध को लेकर ऐसी जानकारी साझा की जो ऐतिहासिक रूप से गलत है.