बिहार में अब ऑन द स्पॉट होगा फैसला! सीएम सम्राट चौधरी ने DM-SP समेत अधिकारियों को दी 2 महीने की डेडलाइन

Bihar CM Big Decision: बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को तेज और जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. समीक्षा बैठक में सीएम ने सभी जिलों के DM-SP समेत वरिष्ठ अधिकारियों को रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता की शिकायतें सुनने और ऑन द स्पॉट समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary Latest News
Samrat Choudhary Latest News
google news

बिहार में प्रशासनिक मशीनरी को रफ्तार देने और शासन व्यवस्था को जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी समीक्षा बैठक की. इस अहम बैठक में राज्य के सभी आईएएस, आईपीएस और तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अब फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास, कानून व्यवस्था और जनसेवा के मुद्दों पर अब किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.