लालू ने दी पहचान, नीतीश के बने सिपहसालार..जानें कौन हैं सम्राट चौधरी, जो बिहार में होंगे बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री!
Samrat Chaudhary Journey: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 1999 में राबड़ी सरकार में मंत्री पद से शुरुआत करने वाले सम्राट ने आरजेडी और जेडीयू में रहने के बाद 2017 में बीजेपी जॉइन की.
ADVERTISEMENT

samrat choudhary
Samrat Chaudhary News: बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है. दशकों के इंतजार के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना है. आज बुधवार सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.